Admob Kya Hai in Hindi | Admob साई पैसे कैसे कामये या अकाउंट कैसे बनाये 2022

Admob Kya Hai in Hindi | Admob साई पैसे कैसे कामये या अकाउंट कैसे बनाये 2022

Admob Kya Hai in Hindi: दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि Admob Kya Hai और Admob Sai Paise Kaise Kamaye? यह भी बताएंगे कि आप इसको कैसे इस्तेमाल करके इसके ज़रिए पैसा कमाएंगे। आपने यह शब्द कहीं ना कहीं जरूर सुना होगा, इसीलिए आज हम आपको Admob से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

अगर आप ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं और आपको Digital Marketing मैं अपना भविष्य बनाना है। तो आपको इसके बारे में जानना बेहद ही जरूरी है। तो आइए जानते हैं।Contentsshow

Admob Kya Hai in Hindi | (What is Admob in Hindi 2022)

दोस्तों Admob गूगल का ही Online Advertisement Platform है। फर्क इतना है कि इस प्लेटफार्म की मदद से हम Android Apps, iOS Apps, Mobile Web Browser में Advertisement चला सकते हैं। जबकि AdSense Account की मदद से हम अपनी वेबसाइट या ब्लॉग में Ads चला सकते हैं।

आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी हम किसी ऐप को खोलते हैं या फिर उसका इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें हमें Ads नज़र आती है, यह सभी विज्ञापन Admob के ज़रिए ही दिखते हैं। हम आपको बता दें कि Admob के ज़रिए एडसेंस से कई अधिक कमाई होती है।

यह भी परे:

Admob Account Kaise Banaye | (How to Create Admob Account in Hindi 2022)

दोस्तों Admob Account बनाना बहुत ही आसान है। लेकिन इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे हम AdSense Approval के लिए वेबसाइट या ब्लॉग का उपयोग करते हैं। ठीक वैसे ही हमें Admob लेने के लिए किसी App का इस्तेमाल करना है।

यानी कि आपके पास एक खुद का App होना चाहिए। जो कि Google Play Store पर भी Published होना चाहिए। आइए जानते हैं कि हम गूगल एडमॉब के अकाउंट को कैसे बना सकते हैं?

  • अकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले Admob की Office Website पर जाना होगा। जिसमें आपको अपने Gmail id से लॉगइन करना है।
  • लॉग इन करने के बाद अब आपके सामने एक डैशबोर्ड खुल जाएगा। जिसमें लिखा होगा (Add Your First App) इस पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही अब आपके सामने अगले पेज में दो तस्वीरें नजर आएंगी। एक तस्वीर Google Play Store की है और दूसरी तस्वीर App store की है। साथ ही साथ इसके नीचे आपसे पूछा जाएगा कि आपने अपने app को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर पब्लिश्ड कर दिया है? तो आपको Yes कर देना है।
  • Yes पर क्लिक करते ही आपको अब अपने ऐप का नाम डालना है और अपने App को सर्च करना है।
  • सर्च करने के बाद आपके ऐप के नाम से संबंधित कई प्रकार के ऐप नजर आएंगे। आपको अपने ऐप को चुनकर ADD के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद आपका ऐप Monetization के लिए Admob Account के डैशबोर्ड में ऐड हो जाएगा।
  • इसके बाद आप अपने App में Admob की Ads लगा सकते हैं।

Admob Sai Paise Kaise Kamaye | How to Make Money With Admob in Hindi 2020

दोस्तों जब आप अपने App को Play Store या फिर App store में Published कर दोगे और साथ ही साथ Admob के जरिए मोनेटाइजेशन कर अपने ऐप में Ads लगा दोगे तो अब आप बिल्कुल तैयार हो Admob से पैसा कमाने के लिए।

इसके लिए जब भी आप का ऐप लोगों द्वारा डाउनलोड किया जाएगा और इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे फिर App के अंदर की Ads सभी लोग देखेंगे, तो आप की कमाई शुरू हो जाएगी।

आपके ऐप को जितना ज्यादा डाउनलोड किया जाएगा और इस्तेमाल किया जाएगा। आपके Admob की Earning उतनी ही ज्यादा होगी। जिसे आप ऐडसेंस की तरह ही अपने बैंक अकाउंट में ले पाएंगे। आप अपने App को Promotion भी कर सकते हैं। जिससे कि आपको बहुत ज्यादा कमाई होने लगेगी। क्योंकि Admob से AdSense के मुकाबले बहुत ज्यादा कमाई होती है।

App Kaise Banaya in Hindi 2020

दोस्तों आज के समय में App बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। क्योंकि मार्केट में ऐसे बहुत सारे Website और App मौजूद है। जिसकी मदद से हम बहुत ही आसानी से अपना खुद का ऐप फ्री में बना सकते हैं।

अगर आपको Coding और programming की जानकारी बिल्कुल भी नहीं है। तो भी आप इस वेबसाइट की मदद से बहुत ही आसानी से ऐप को बना सकते हैं। इस वेबसाइट का नाम Appsgeyser.com है। जिसमें आप लगभग 5 से 10 मिनट में एक साधारण ऐप को आसानी से बना सकते हैं। आपको बिल्कुल भी पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।

हमारी राय है कि आप इस वेबसाइट को जरूर इस्तेमाल करें अपने ऐप को बनाने के लिए। ताकि आपको थोड़ा बहुत Experience हो जाए। ताकि भविष्य में आप अपना खुद का एक बेहतर ऐप बना सकें।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमें Google News पर फॉलो करें।